वाराणसी24दिसम्बर23**प्रथम वार्षिक उत्सव प्रवाह का रंगारंग आयोजन
वाराणसी से बबलू चौरसिया की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी सारनाथ सोना तालाब के टड़िया मार्ग स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल प्रांगण में विद्यालय के प्रथम वार्षिक उत्सव प्रवाह का रंगारंग आयोजन किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि डॉ अमरनाथ पासवान सहायक प्रोफेसर राजनीति शास्त्र विभाग बीएचयू एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अपूर्वा भार्गव सीईओ एवं निर्देशक इंडेन आईएएस कोचिंग नई दिल्ली रहे तथा विद्यालय के निर्देशक शिव आधार यादव संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात बच्चों ने प्रारंभ में श्री गणेश वंदना,एवं माता सरस्वती की आराधना के पश्चात जिंगल बेल, महाभारत,इंडियन फेस्टिवल,पिरामिड सेल्फ डिफेंस, क्रिसमस ड्रामा राजस्थानी नृत्य आदि विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा की गई।विद्यालय में लगभग पांच सौ से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं ने वार्षिक उत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री पल्लवी दास,अरीशा उपासना दुबे,दिवेश सिंह,पंकज जैन,अविनाश गुप्ता,आदि अध्यापकों का उल्लेखनीय योगदान रहा कार्यक्रम को मूर्त रूप देने और पूर्णता सफल बनाने में विवेक यादव का अत्यंत योगदान रहा कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक अभिभावक गण राजा राम सिंह, (पूर्व एसडीएम) केदार यादव,सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल प्रबंधक सूरज यादव सेंट फ्रांसिस जेवियर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य गण एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे!

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7:45 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 04मार्च 2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली *04 मार्च 2026 , बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*