मथुरा23दिसम्बर23*पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया क्रिसमस दिवस समारोह***
23 दिसंबर 2023 शनिवार को पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल में क्रिसमस दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडे, एसपी क्राइम सर, एसपी सिटी, एसपी सुरक्षा एवं जनपद के आरटीओ एवं उनकी धर्मपत्नी आदि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा जीवन है तेरा प्रभु नृत्य के साथ हुई। इसके बाद चल पड़े, घुंघरू, चलिए आदि मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को देखकर उपस्थित सभी अतिथिगण बहुत प्रसन्न हुए तथा सभी छात्रों की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रिचा वशिष्ठ के द्वारा सभी अतिथियों को क्रिसमस दिवस एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद दिया गया। इस प्रकार समस्त कार्यक्रम बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है