पंजाब30अगस्त21*15 किलो चूरा पोस्त दो आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह व हैडकांस्टेबल राम सिंह स्टेट नाका गुमजाल पर नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से दो व्यक्ति हाथ में बैग लिए आते दिखाई दिये। तलाशी लेने पर उनसे 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लालजीत सिंह उर्फ लाली पुत्र विरसा राम वासी मिड्ढा, हालाबाद गांव सोथा रोड नजदीक गैस एजेंसी गांव रूपाणा, जिला मुक्तसर, जसवीर सिंह पुत्र भाग सिंह वासी खुंडे हालाबाद जिला श्रीमुक्तसरसाहिब के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*