पंजाब30अगस्त21*डीएसपी देहाती के बाहर धरना 14वें दिन भी जारी
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा): गांव धर्मपुरा निवासी कोमल की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके परिजनों द्वारा डीएसपी बल्लुआना देहाती के बाहर धरना जारी कर रखा है। कोमल के परिवार वाले इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। यह धरना 14वें दिन भी जारी है। इस धरने में समाजसेवी परमदीप भादू, विनोद चंदोरा, लभा, खत्री महेंद्र कुमार, रोकी, विक्की, अनिल, रायसिंह व एडवोकेट सरिता मलेठिया व अन्य लोग भी शामिल हुए। उन्होंने डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह से इस बारे में बातचीत की। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने धारा 302 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोमल की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
फोटो:4, धरने पर बैठे परिजन व डीएसपी से मुलाकात करते परिजन
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*