प्रयागराज22दिसम्बर23*हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई।
प्रयागराज। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 22.12.2023 (शुक्रवार) को अपराह्न 01ः10 बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों के हितार्थ कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं के परिप्रेक्ष्य में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई, जिसका संचालन महासचिव श्री नितिन शर्मा द्वारा किया गया।
उक्त आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद द्वारा सभी सम्मानित अधिवक्ता सदस्यों को चिकित्सा/डेथ क्लेम से सम्बन्धित सुविधाआंे के लिए विगत वर्षो के 5 मुकदमों की बाध्यता समाप्त कर दी गयी है।
इसके साथ ही साथ आम सभा में सम्मानित अधिवक्ता सदस्यों के पत्नी एवं बच्चों को भी सम्मिलित करते हुए चिकित्सीय योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने का प्रस्ताव पूर्ण बहुमत के साथ ध्वनि-मत से पारित किया गया।
संयुक्त सचिव प्रेस अमरेन्दु सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद द्वारा संचालित फोटो आइडेन्टिफिकेशन सेंटर ‘‘शीतकालीन अवकाश’’ के दौरान दिनांक 25.12.2023 (सोमवार), 26.12.2023 (मंगलवार), 27.12.2023 (बुधवार), 28.12.2023 (बृहस्पतिवार) एवं 29.12.2023 (शुक्रवार) को बन्द रहेगा।
उक्त अवसर पर श्री अमित के0 श्रीवास्तव (अमित कुमार), वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वश्री आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र (अजय जय हिन्द), अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, स्वर्ण लता सुमन (उपाध्यक्षगण), सर्वेश कुमार दुबे (संयुक्त सचिव, प्रशासन), अजय सिंह (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), अमरेन्दु सिंह, (संयुक्त सचिव प्रेस), अंजना चतुर्वेदी (संयुक्त सचिव, महिला), आशीष कुमार मिश्र (आशीष मिश्र) (कोषाध्यक्ष), प्रीति द्विवेदी, श्रीमती सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा (ओ.पी. विश्वकर्मा), अरविन्द कुमार सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र (नगरहा), सुधीर कुमार केसरवानी (एस0के0 केसरवानी), साइमा सहर, अनिरूद्ध ओझा, अनिल कुमार मिश्र, गुलाब सिंह यादव एवं अनिल प्रताप सिंह (कार्यकारिणी सदस्यगण) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
(अमरेन्दु सिंह)
संयुक्त सचिव (प्रेस)
More Stories
लखनऊ14अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या14अगस्त25* श्रीराम अस्पताल से लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर तक निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा
नई दिल्ली14अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर 14 अगस्त 2025 की बड़ी खबरें-