कानपुर नगर21दिसम्बर23*जिला जज एवं जिलाधिकारी द्वारा कानपुर जेल का औचक निरीक्षण कर संबंधित को दिये निर्देश*
आज दिनांक 21 दिसंबर 2023 को *जिला जज कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार सिंह – द्वितीय एवं जिलाधिकारी विशाख जी.* द्वारा कानपुर जेल के पाकशाला, कारागार चिकित्सालय, महिला बैरक व अन्य बैरकों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय जिला जज द्वारा कारागार की पाकशाला में बनाए जा रहे हैं खाने की गुणवत्ता की जांच की गयी एवं जेल अधीक्षक को खाने की गुणवत्ता व पाकशाला की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियों द्वारा बताया गया कि उनके पास मुकदमे की पैरवी हेतु अधिवक्ता नहीं है एवं कुछ बंदियों द्वारा बताया गया कि उनके मुकदमे में तलवी नहीं आ रही है, इस संबंध में जेल अधीक्षक को ऐसे बंदियों की सूची तैयार कराकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। कारागार चिकित्सालय के निरीक्षण के समय कुछ बंदी गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाए गए, इस संबंध में निरीक्षण के समय उपस्थित डॉक्टर व जेल अधीक्षक को बंदियों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुमुदलता त्रिपाठी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुशील कुमार सिंह, डीसीपी सलमान ताज पाटिल, जेल अधीक्षक बी.डी. पाण्डेय, जेलर व डिप्टी जेलर उपस्थित रहे।
————-

More Stories
नवगछिया-02.08.2026* टॉप-10 की सूची में शामिल 50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार।
भागलपुर2अगस्त26*सावन माह की पहली सोमवारी पर कांवरिया का सेवा करते बोल बम सेवा समिति एवं नीरज शर्मा सेवादार।
इलाहाबाद2अगस्त2026*इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला*