वाराणसी20दिसम्बर23*ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकासखंड बड़ागांव का आयोजन किया गया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकासखंड बड़ागांव का आयोजन दिनांक 19 एवं 20 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया था, जिसके क्रम में आज 20 दिसंबर 2023 को कबड्डी एवं वॉलीबॉल विधा में (सब जूनियर वर्ग,जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग) हरिहर महादेव इंटर कॉलेज देवचंदपुर के मैदान में सुबह 9:00 बजे से आरंभ हुआ खेल का संचालन विवेक सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया जिसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत हैं
*सब जूनियर पुरुष वर्ग*
1– कबड्डी में कुआर की टीम विजेता, चिलबिला की टीम उपविजेता रही
2– वॉलीबॉल में गांगकला की टीम विजेता रही
*सब जूनियर महिला वर्ग*
1–कबड्डी में कुआर की टीम विजेता एवं देवचंदपुर की टीम उपविजेता रही ।
*जूनियर वर्ग पुरुष में*
1–कबड्डी में भरथरा की टीम विजेता एवं कूड़ी की टीम उपविजेता रही 2–वॉलीबॉल में निमाइच की टीम विजेता रही
*जूनियर वर्ग महिला में*
1– कबड्डी में देवचंदपुर की टीम विजेता रही
2– वॉलीबॉल में देवचंदपुर की टीम विजेता रही
*सीनियर वर्ग पुरुष में*
1– कबड्डी में पचरासी की टीम विजेता रही, खरावन की टीम उपविजेता रही
2–वॉलीबॉल में कूड़ी की टीम विजेता रही
कार्यक्रम में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बड़ागांव हरिश्चंद्र यादव, हरिहर महादेव इंटर कॉलेज पीटीआई राजीव राय, नंदलाल, मनोज,धर्मराज, छोटेलाल,रामाश्रय, रमेश आदि का विशेष सहयोग रहा!

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26**सौर मेला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन*
लखनऊ २२ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या २२ अप्रैल २६ * शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल