वाराणसी20दिसम्बर23*जर्जर भवन को दृष्टिगत रखते हुए उसको ध्वस्त कराकर उसके स्थान पर बहुमंजिली कांप्लेक्स बनाने के संदर्भ में बैठक आहूत की गई
आज नगर नियोजक मनोज कुमार की अध्यक्षता में जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक संघ इग्लिशिया लाइन कैंट वाराणसी के साथ जवाहर लाल नेहरू व्यावसायिक काम्पलेक्स के जर्जर भवन को दृष्टिगत रखते हुए उसको ध्वस्त कराकर उसके स्थान पर बहुमंजिली कांप्लेक्स बनाने के संदर्भ में बैठक आहूत की गई प्राधिकरण के संपत्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जवाहर लाल परिसर में कुल-179 दुकान हैं उसमें से 142 दुकानों का विक्रय किया जा चुका है तथा 37 दुकान किराए पर आवंटित हैं नगर नियोजक द्वारा बहुमंजिले इमारत बनाने के दौरान वहां पर अध्यासित दुकानदारों को किसी अन्य जगह पर स्थापित करने के संबंध में अवगत कराया गया संघ के सदस्यों द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रस्तावित योजना के बारे में एक संक्षिप्त टिप्पणी बनाकर हमें उपलब्ध कराया जाय जिससे कि हम अपने लोगों के साथ आम बैठक में सभी सदस्यों को अवगत करा सकें जिस पर नगर नियोजक द्वारा एक सप्ताह में उपलब्ध कराये जाने हेतु आश्वासन दिया गया इस संबंध में पुनः15 दिन बाद जवाहर नेहरू व्यावसायिक संघ इग्लिशिया लाइन कैंट वाराणसी के साथ बैठक की जायेगी बैठक में वी0डी0ए0 के संपत्ति अधिकारी राजीव जायसवाल व्यापारिक वर्ग के सुरेंद्र तिवारी, विमल कुमार सोनकर, मनोज कुमार गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे!

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 जून 26 *पूर्णिया में उमड़ा ‘नेत्रदान का सैलाब’, आँखों पर पट्टी बाँधकर सड़कों पर उतरे 500 लोग*
मथुरा 7 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त को 03 चोरी की बैट्री सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 7 जून 26* अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू व चोरी के 02 मोवाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार ।*