अयोध्या से अब्दुल जब्बार
अयोध्या14दिसम्बर23*गन्ने के मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर दयानंद शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
भेलसर(अयोध्या)गन्ने के मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित की अनुपस्थिति में तहसीलदार रूदौली राजेश वर्मा को दिया।
श्री दयानन्द शुक्ला ने ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के किसानों की मुख्य आमदनी का जरिया गन्ने की खेती है।जिसकी आमदनी से ही किसानों की तमाम जरूरतें पूरी होती है।गन्ने की खेती में लागत अधिक बढ़ गयी है खाद बीज आज इतने महंगे हो गये हैं इससे किसानों की कमर टूट गयी है।किसानों को उनकी उपज का दो गुना मूल्य देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार विगत तीन वर्षों से गन्ने के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है।श्री शुक्ला ने कहा के सरकार ने चीनी का दाम तो बढ़ा दिया है लेकिन गन्ने के दाम न बढ़ने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।दयानन्द शुक्ला ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से गन्ने का मूल्य कम से कम साढ़े चार सौ रुपये करने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अफसर रजा रिजवी,फहीम एडवोकेट,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,जिला सचिव मुजतबा खां,शिवकुमार मौर्या,सैयद हुसैन,पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्या,राम कृष्ण शुक्ला,मो0 इलियास आदि शामिल थे।तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मांगपत्र उचित माध्यम से महामहिम को भेजा जा रहा है।

More Stories
औरंगाबाद2अगस्त26*बिहार में हत्या से सनसनी, अधिकारी को सरेराह मारी गोली*
कानपुर नगर2अगस्त26*मानपुर में लगा निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर*
कानपुर नगर2अगस्त26*जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर नगर में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी*