बिजनौर2अगस्त26* निष्पक्ष कार्यशैली के लिए चर्चित एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में दिन-रात जुटे
बिजनौर से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव अपनी निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इन दिनों कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी पूर्वी स्वयं लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते हुए वे थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।
एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरी निष्पक्षता और सख्ती के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्थानीय स्तर पर उनकी कार्यशैली की सराहना की जा रही है और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है।
📍रिपोर्ट: फ़हीम अख्तर यूपीआजतक, बिजनौर
#Hashtags: #Bijnor #UPAajTak #SPAmitKishoreSrivastava #KanwarYatra #BijnorPolice #UttarPradesh #LawAndOrder #PoliceNews #BreakingNews #UPNews #FaheemAkhtar #यूपीआजतक
More Stories
हरिद्वार 16 सितंबर 26*53 साल बनाम 8 महीने — हरिद्वार में विकास की दो तस्वीरें सामने हैं
पूर्णिया बिहार 16 सितंबर26 *जेल में उगेगा रोजगार: पूर्णिया सेंट्रल जेल में मशरूम प्रशिक्षण का आगाज़*
पूर्णिया 16 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पूर्णिया किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें