मिर्जापुर14दिसम्बर23*डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल*
मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौसा में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल मिर्जापुर में चल रहा है ।
जानकारी के अनुसार पड़री थाना क्षेत्र के चेन्दुली गांव निवासी 35 वर्षीय आसाराम पुत्र लालता प्रसाद कोल और विद्या शंकर आउटसोर्स के माध्यम से रेलवे ट्रैक पेट्रोलिंग का काम करते हैं बीते मंगलवार की रात ड्यूटी थी जिस कारण दोनों युवक रात भर काम करने के बाद सुबह 6:30 बजे के लिए बाइक पर सवार होकर रवाना हुए लेकिन इससे पहले कि वह अपने गांव पहुंचते शाहपुर चौसा में हाईवे पर झपकी लगने के कारण डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गए जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर में चल रहा था।

More Stories
चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप
बिश्नाह, जम्मू-कश्मीर 27 नवम्बर 26*मानसी चौहान बनीं एनडीएसएफ जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*