कौशाम्बी10दिसम्बर23*साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, चालसाज ने खाते से उड़ा दिया 35 हज़ार रुपया*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समसपुर में एक आदमी के खाते से साइबर फ्रॉड चालसज ने धोखे से 35 हज़ार रुपए उड़ा दिया, ऑनलाइन डॉक्टर के अस्पताल का नम्बर गुगल से सर्च किया मिल गया फ्रॉड का नम्बर जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक उसे ठग कर ठगबाज अपना काम 35 कर चुका था।
जानकारी के मुताबिक समसपुर गांव का रहने वाला धर्मेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व बड़ेलाल ने चरवा थाना प्रभारी को शिकायती प्रार्थना देकर अपने साथ हुई ठगी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने 6 दिसम्बर को प्रयागराज के एक डॉक्टर के अस्पताल का मोबाइल नंबर गुगल से सर्च किया तो उसे वहां पर एक नम्बर मिला जिसका नम्बर 8240487804 है। धर्मेन्द्र कुमार ने इसी नम्बर पर बात किया और उसके बाद इसी नम्बर से धर्मेन्द्र कुमार यादव के मोबाइल में व्हाट्सएप पर लिंक भेजा जिसके जरिए धोखे से धर्मेन्द्र कुमार यादव ने उस चलसाज के भेजे लिंक पर टच कर दिया जिससे उसे यूपीआई नम्बर ले लिया जिससे धर्मेन्द्र के गुगल पे अकाउंट से बीते 9 दिसम्बर को 35 हजार एक सौ रुपया काट लिया। पैसा कटने के बाद धर्मेन्द्र परेशान हैं और उसने इसी सुचना पुलिस को दी मामले की जानकारी के बाद पुलिस इस ठगी के खुलासे में लग गई है।

More Stories
औरंगाबाद2अगस्त26*बिहार में हत्या से सनसनी, अधिकारी को सरेराह मारी गोली*
कानपुर नगर2अगस्त26*मानपुर में लगा निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर*
कानपुर नगर2अगस्त26*जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर नगर में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी*