औरैया 28 अगस्त *यजुर्वेद परायण महायज्ञ में पहुंचे कृषि राज्यमंत्री*
*औरैया।* श्री गोपाल सेवा संस्थान की संरक्षक डॉ० राम कुमारी गुप्ता पति महेश कुमार गुप्ता के द्वारा यजुर्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन शनिवार को आर्य समाज मंदिर दिबियापुर रोड औरैया में किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री माननीय लाखन सिंह राजपूत आर्य समाज मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने महायज्ञ में प्रतिभाग किया। इसके अलावा मंत्री जी ने शहर के कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्थानीय दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में विगत 23 अगस्त से यजुर्वेद महापरायण यज्ञ एवं वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत सरस कथा का आयोजन चल रहा है। पावन यज्ञ सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा वेद कथा शायं 7 बजे से 10 बजे तक चल रही है। हवन का कार्य योगाचार्य पंडित राम प्रसाद कानपुर देहात के द्वारा किया जा रहा है। जबकि सरस वेद कथा का वाचन पंडित अमर सिंह अजमेर द्वारा किया जा रहा है। महायज्ञ में यजमान की भूमिका डॉ० राम कुमारी गुप्ता एवं उनके पति महेश चंद्र गुप्ता निभा रहे हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह पहुंचे तथा यज्ञ में प्रतिभाग किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने श्री राजपूत का पुष्पमालाओं से माल्यार्पण करने के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल व प्रदेश महामंत्री गौरव पोरवाल ने बताया कि महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार 30 अगस्त को समापन होगा। शनिवार को महायज्ञ के दौरान उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा आर्य समाज मंदिर के प्रधान डॉक्टर सर्वेश आर्य , कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे व मंत्री धर्मेंद्र कुमार के अलावा समस्त आर्य समाज परिवार मौजूद रहा।
*इंसेट-* *औरैया।* कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत का नगर में कई जगह भ्रमण कार्यक्रम हुआ। जिसमें वह मोहल्ला नरायनपुर स्थित मनीष गुप्ता पत्रकार , आनंद पोरवाल विचित्र पहल , गोपाल वाटिका रमन पोरवाल , कमल वर्मा श्रीजी पेट्रोल पंप , विजय गहोई महावीर गंज , राकेश वरसइया मोहित गहोई, मनोज कुमार पोरवाल, वेद प्रकाश आर्य व प्रमोद आर्य आदि कई जगह भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री जी को प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया।
More Stories
*फर्रुखाबाद 15जून25*: नियुक्त पत्र ले जाते समय पुलिस वाहन हादसे का शिकार*
*नई दिल्ली15जून25*ईरान की सबसे नीच हरकत यह है कि वह एक खलीफा बनने के चक्कर में इसराइल को बर्बाद करने का प्लानिंग किया*
उत्तराखंड15जून25* में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया है.