औरैया 28 अगस्त *कुत्तों ने मोर को किया घायल, हुई मौत*
*औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिबूपुर में एक मोर को कुत्तों ने झपटकर कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने देखा कि कुत्ते मोर को मार रहे हैं , तो ग्रामीणों ने कुत्तों के मुंह से मोर को छुडाकर उसकी जान बचाने का भरसक प्रयास किया , लेकिन कुत्तों ने मोर के पंख नोच लिए थे। मोर गम्भीर घायल अवस्था में हो गई थी। ग्रामीण मोर को उठाकर तालाब के किनारे ले गये , और पानी पिलाया बाद में सुरक्षित जगह पर रख दिया था , लेकिन मोर बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जिससे कुछ ही देर मेंं। मोर की मौत हो गई। मृतक मोर के शव का ग्राम प्रधान फूटेताल संजीव कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया।

More Stories
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*
बांदा4अगस्त 26*करंट लगने से युवक की मौत, टुल्लू पंप का तार जोड़ते समय हुआ हादसा*
बांदा 4 अगस्त 26*मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग*