पंजाब 03 दिसम्बर 2023* घर में घुस कर मारपीट करने के दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 03 दिसम्बर 2023* घर में घुस कर मारपीट करने के दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 02 दिसंबर (शर्मा/सोनू): दीपावली वाले दिन घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में नगर थाना के प्रभारी हरप्रीत सिंह व एएसआई बलविंद्र सिंह ने दो आरोपी विजय कुमार उर्फ रवि पुत्र विनोद मसीह उर्फ गोगी वासी गली नं.2 वरियामनगर अबोहर व अंकुश पुत्र सुरिंद्र सिंह वासी गली नं. 2 वरियामनगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने कृपाल सिंह के बयानों पर मुकदमा नं. 122, 16.11.23, भांदस की धारा 452, 323, 148, 149, 440 आईपीसी के तहत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब पुलिस दो आरोपियों को काबू किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3बी, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में बड़े उलटफेर: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें
मुजफ्फरनगर २सितंबर २६ * मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत