अब्दुल जब्बार
अयोध्या02दिसम्बर23*फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम खेदीपुर में एक युवती का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पी एम के लिये भेज दिया।
पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेदीपुर के राम कृष्ण रावत की लड़की सीमा 20 वर्ष का शव घर के अंदर लगी लोहे की सरिया में साड़ी से बंधा लटकता हुआ पाया गया।शनिवार को प्रातः उसके पिता जब सोकर उठे तो देखा कि सीमा का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।घटना की सूचना पिता ने पटरंगा पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमा के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया कि युवती के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।
More Stories
कानपुर देहात 8 नवम्बर 26*भावी विधायक सुनील कुमार निषाद ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
लखनऊ 8 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 8 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*