बहराइच26अगस्त21*लोकल परचेज की दवा न मिलने से पत्रकारों में रोष*
बहराइच। प्रदेश में लोकप्रिय योगी सरकार जहां एक तरफ पत्रकारों के लिए खजाना खोल रखे हैं और उन्हें हर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है, वहीं बहराइच जिले में कतिपय लोग पत्रकारों के हकों पर डाका डालने के लिये तैयार बैठे हैं ।
ताजा मामला संज्ञान में आया है कि जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शासनादेश का अनुसार जीवन रक्षक दवाइयां लोकल परचेज से खरीदकर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है,पर सम्बन्धित दवा आपूर्तिकर्ता पाण्डेय मेडिकल स्टोर दवा देने के आदेश के बावजूद पत्रकारों को दवाएं न देकर दौड़ा दौड़ा कर परेशान कर सरकार की साख पर बट्टा लगा रहा है ।
इस सम्बन्ध में गुरुवार को जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष शादाब हुसैन की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक हुई जिसमें सरकार की छवि धूमिल करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध वैधानिक एवं सख्त कार्यवाई कराए जाने के लिए जिलाधिकारी को मांगपत्र दिए जाने का निर्णय लिया गया है । बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त पत्रकार आनन्द प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शासनादेश के बावजूद पत्रकारों को परेशान किये जाने वाले के खिलाफ कार्यवाई होनी ही चाहिये । इस सम्बन्ध में जल्द ही जिलाधिकारी से भेंट कर मांगपत्र सौंपा जाएगा । वहीं सुहेल यूसुफ ने कहा कि अगर मांगपत्र दिये जाने के बाद भी कार्यवाई न हुई तो लम्बी लड़ाई के लिये पत्रकारों को तैयार रहना होगा ।
More Stories
बागपत 25 अक्टूबर 26*गन्ने के खेत में मिला दो दिन से लापता फौजी की पत्नी रुबीना का शव- रुबीना मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की रहने वाली थी
प्रयागराज 25 अक्टूबर 26*एक चोर लंगड़ाते हुए भाजपा नेता की 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर चोरी करके ले गया
कोच्ची 25 अक्टूबर 2026*जज के बेटे ने मर्सडीज से व्यक्ति को कुचला