कौशाम्बी15नवम्बर23*महिला ने युवक का काट लिया गुप्तांग*
*युवक गंभीर घायल महिला गिरफ्तार*
*घटना के पीछे बड़ी कहानी से नहीं किया जा सकता इनकार*
*कौशाम्बी।* जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी से विवाद के दौरान महिला ने युवक के गुप्तांग पर ही चाकू चला दिया जिससे युवक गंभीर घायल हो गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया पुलिस ने परिजनो की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया और जांच में जुट गई है। घटना के पीछे बड़ी कहानी की चर्चा हो रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सरीफपुर गांव की एक महिला का पड़ोस के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद के दौरान महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया,चाकू लगने से युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आ गई,खून बहता देख उसके परिजन दौड़े और पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिल अस्पताल भेजा जहा से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
वही इस घटना के बारे में सीओ मंझनपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनो की तहरीर पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है,चाकू बरामद कर लिया गया है,महिला से पूछताछ की जा रही है,जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाई की जायेगी।
वही इस मामले में महिला ने बताया कि युवक जबरन उसके साथ गलत काम करना चाहता था,और घर में घुसकर जबरन बिस्तर पर लिटा दिया,और उसने मौका पाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और अपने पति को सूचना दी,सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे उसके घर से चाकू और चादर लेकर पुलिस चौकी आई है।पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*