कौशाम्बी15नवम्बर23*किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया वर्ग विशेष का युवक*
*विहिप,बजरंग दल ने थाने का किया घेराव*
*कौशाम्बी।* जिले में एक किशोरी को एक वर्ग विशेष का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया,पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है,पुलिस पर कार्यवाई नही करने का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने थाने का घेराव कर दिया।आनन फानन में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को गांव का ही वर्ग विशेष का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया,जैसे ही इसकी जानकारी विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को हुई वह थाने पर पहुंच गए और थाने के बाहर घेराव कर प्रदर्शन करने लगे,पुलिस आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*