August 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या13नवम्बर23*दीपावली की रात दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

अयोध्या13नवम्बर23*दीपावली की रात दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

अयोध्या13नवम्बर23*दीपावली की रात दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#बीकापुर_अयोध्या।
============== कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी में दीपावली की रात करीब 18 वर्षीय दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। युवक का शव यहां पिपरी जलालपुर माफी तिराहे के पास संचालित काशी जलपान की दुकान के पीछे पड़ा हुआ मिला। मृतक युवक की पहचान मुकेश कुमार कोरी पुत्र रामदुलारे कोरी निवासी जलालपुर माफी के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक युवक मुकेश कुमार प्राइवेट वाहन चालक था। तीन दिन पहले मुंबई से दीपावली पर घर आया था। दीपावली रविवार की रात करीब 10 बजे घर से शौच के लिए निकला था। फिर देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
सोमवार सुबह एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के अलावा सीओ डॉक्टर राजेश तिवारी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया तथा घटनाक्रम के बारे में जानकारी किया। कोतवाली पुलिस द्वारा आशनाई का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Taza Khabar