कौशाम्बी10नवम्बर23*धनतेरस के पर्व पर 50 करोड़ से अधिक का हुआ व्यापार*
*धनतेरस के त्यौहार में इस वर्ष खरीददारों में दिखी उत्सुकता सुबह से देर रात तक दुकान में लगी रही ग्राहकों की भीड़*
*कौशांबी।* धनतेरस के पर्व पर पूरे कौशाम्बी जनपद के बाजारों में व्यापारियों ने दुकान सजा कर रखी है सुबह से ही दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लग गई देर रात तक लगातार ग्राहकों की भीड़ दुकानों में लगी रही उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने बताया कि ऑटोमोबाइल ज्वेलरी कपड़े बर्तन फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान और किराने के घरेलू सामानों की दुकानों में धनतेरस के पर्व पर बेहद अच्छी बिक्री हुई जिससे यह आंकड़ा लगाया गया कि कौशांबी जनपद में 50 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार हुआ इस व्यापार से साबित होता है कि किसान आम उपभोक्ता की खरीददारी की क्षमता बढ़ी है उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार धनतेरस के पर्व पर ऐसा देखने को मिला है जब दुकानों में खरीददारों की भीड़ दिखाई पड़ी है रमेश अग्रहरि ने बताया कि कौशांबी के अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों से भी सूचना प्राप्त हुई है कि इस वर्ष धनतेरस पर्व पर अच्छा व्यापार हुआ है हालांकि तमाम ग्राहकों को बिल वाउचर नहीं दिए गए हैं जिससे सरकारी आंकड़ों में धनतेरस की पूरी तरह से दर्ज नहीं हो सकी है।
More Stories
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*