हरदोई10नवम्बर23*थाने से चंद कदमों की दूरी पर,शराब ,ज्वैलरी सहित तीन दुकानों में चोरी*
*बैखौफ चोरों ने पुलिस कर्मी पर की फायरिंग*
हरदोई – हरदोई में चोर बैखौफ,हो गए हैं।जिले में त्योहारों को शांति पूर्वक तरीके से निपटाने में व्यस्त पुलिस के लिए बीते दिनों हरदोई सदर व बिलग्राम आदि क्षेत्रों में हुई चोरी की बड़ी वारदातों ने वैसे भी पुलिस की नींद उडा रखी थीं।वहीं गुरुवार रात को चोरों ने पुलिस को खुला चैलेंज देते हुए सुरसा कस्बा स्थित थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया जिसमें चोरों ने शराब ज्वैलरी सहित तीन दुकानों के शटर तोड़कर तनगदी सहित लाखों रूपए की चोरी कर ली।इसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे चोरों ने सिपाही के टोकने पर उसके उपर दो राउंड फायर की और मौके से फरार हो गए।थाने के पास दुकानों में हुई वारदात से कस्बा निवासियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।शहर व देहात अन्य थानों की पुलिस के साथ ही सी ओ सिटी मौके पर पहुचें।
More Stories
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*