औरैया 24 अगस्त *पेट की परीक्षा देने आ रहे दो अभ्यर्थी घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर मंगलवार को स्कूटी से पेट की परीक्षा देने औरैया आ रहे 2 अभ्यर्थी बाइक की टक्कर से घायल हो गये। दुर्घटना के घायलों को सरकारी एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां से चिकित्सकों ने एक घायल को रेफर कर दिया। दुर्घटना होने के कारण अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गये।
इटावा निवासी सिद्धार्थ 27 वर्ष पुत्र भगवान दास , इटावा के ही अपने एक अन्य साथी शिवम 26 वर्ष पुत्र आदेश कुमार यादव के साथ मंगलवार की दोपहर स्कूटी से पेट की परीक्षा देने के लिए औरैया आ रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित एसआर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे , उसी समय सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई , जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के द्वारा दोनों को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया , जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाएं पैर में फैक्चर बताते हुए सिद्धार्थ को मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सिद्धार्थ के साथी शिवम ने बताया कि उन दोनों की पेट की परीक्षा छूट गई है। अब वह लोग अगली बार परीक्षा देंगे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 19 अप्रैल 26*पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल जांच तक अस्थायी रोक लगाई गई है