अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या03नवम्बर23*अज्ञात वाहन की टक्कर से विछिप्त महिला की मौत
परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक विछिप्त महिला की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना की हाइवे चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पंचायत मटौली का पुरवा मोड़ पर शुक्रवार की भोर लगभग पांच बजे रोड क्रास कर रही एक विछिप्त महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना लोगों ने पटरंगा पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही पटरंगा थाना की हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान ग्राम मटौली का पुरवा निवासी राम उजागर चौहान की पुत्री के रुप मे हुई।हाइवे चौकी प्रभारी ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायत नामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की भोर में लगभग पांच बजे ग्राम मटौली निवासी राम उजागर चौहान की 25 वर्षीय पुत्री जो मानसिक रूप विछिप्त थी जिसकी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जिसके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*