अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या31अक्टूबर23*शारदा सहायक नहर पर टूटी रेलिंग दे रही बड़ी दुर्घटना को दावत
भेलसर(अयोध्या)दुल्लापुर से उमापुर संपर्क मार्ग पर रानेपुर पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। क्यों कि इसी संपर्क मार्ग से लगा मियां पुरवा और बिगिन्या पुल को जाने के लिए यही से मुड़ना होता है।
आपको बता दें कि पुल इतना सकरा है कि इस पर ट्रक या अन्य भारी वाहन एक साथ क्रॉस नहीं कर पाते हैं।तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन मरम्मत के बाद भी सकरे पुल की रेलिंग टूट जाती है।यह संपर्क मार्ग कई गांवों को जोड़ता है इस मार्ग पर हजारों वाहनों और ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है।पुल की रेलिंग टूटी होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग इस ओर ध्यान न देकर चैन की नींद सो रहा है।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*