अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या31अक्टूबर23*संयुक्त निदेशक ने प्रगति शील किसानों को बांटा निशुल्क बीज किट
भेलसर(अयोध्या)राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत रुदौली ब्लॉक के कृषि किसान कल्याण केंद्र पर निरीक्षण में आए संयुक्त कृषि निदेशक डाक्टर ए के मिश्रा ने उपस्थित किसानों को निशुल्क बीज मिनी किट का वितरण पास मशीन द्वारा किया।
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान इस बीज को अपने अपने खेतो में बोए जिससे दलहन,तिलहन का रकबा बढ़ेगा व किसान इसे बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।बीज गोदाम पर अच्छी प्रजाति का चना,मसूर,सरसो व गेहूं का बीज पचास प्रतिशत अनुदान पर एवम जिप्सम खाद और जैव उर्वरक पचहत्तर प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है।इस मौके पर बीज गोदाम प्रभारी अनिल गौड़,सहायक विकास अधिकारी वंश भूषण सिंह,संजय यादव,हीरालाल मौर्य,प्रगति शील किसान राजेश पांडेय,विजय कुमार शुक्ला,शिव गोविंद,हेतु लाल,गौरी शंकर पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*
मुजफ्फरनगर15अक्टूबर26*खालापार थाना प्रभारी विजय कुमार की सक्रियता से अपराधियों में पुलिस का खौफ
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 26 लौह पुरुष को नमन करने गुजरात जा रही राष्ट्रीय एकता बाइक रैली पूर्णिया पहुंची*