कानपुर नगर31अक्टूबर23*वन नेशन, वन राशन कार्ड योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वन नेशन, वन राशन कार्ड योजनान्तर्गत आज शताब्दी भवन एच0बी0टी0यू0 बेस्ट कैम्पस में लाभार्थियों के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा0 विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, मा0 विधायक नीलिमा कटियार, सुरेन्द्र मैथानी, आई0आर0टी0एस0 निर्देशक मूवमेंट भारत सरकार अंबर प्रकाश सिंह, अपर आयुक्त खाद एवं रसद उ0प्र0 जी0पी0 राय, सयुक्त आयुक्त खाद्य कानपुर मण्डल अखिल सिंह, ए0डी0एम0 न्यायिक सूरज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहे। दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने कार्यक्रम में वन नेशन वन कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि खाद्य सुरक्षा की समस्या से निपटने के लिये भारत सरकार ने वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की है। एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को 09 अगस्त, 2019 को चार राज्यों में एक प्रायोगिक परियोजना के तौर पर शुरू किया गया था। ओ0एन0ओ0आर0सी0 प्रौद्योगिकी से संचालित एक योजना है और इसे केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन0एफ0एस0ए0) के तहत राशन कार्डों की देशव्यापी पोर्टेबिलिटी के लिए लागू किया गया है।
मा0 एम0एल0सी0 अरुण पाठक ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे याद है वह दिन जब राशन लेने के लिए लम्बी-लम्बी लाइन लगा करती थी, राशन लेना एक बहुत बड़ा काम था। राशन लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन आज आप देश के किसी भी कोने में किसी भी राशन की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसका श्रेय मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी को जाता है, जिन्होंने राशन लेने की प्रक्रिया को आसान बनाया और आप लोग उसका लाभ ले रहे हैं।
मा0 विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने विचार किया कि आम लोगों की जिंदगी में कैसे सुधार लाया जाए, उनका जीवन कैसे आसान बनाया जाये, इस पर कार्य किया गया और टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर वन नेशन, वन राशन कार्ड की योजना को लागू किया गया। अब आप आसानी से किसी भी राशन की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसलिये जागरूकता के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मा0 विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि वन नेशन वन कार्ड योजना किसी लाभार्थी को उसका राशन कार्ड कहीं भी पंजीकृत होने से स्वतंत्र रखते हुए देश में कहीं भी अपने कोटे का खाद्यान्न प्राप्त कर सकने की अनुमति देती है। इसके अलावा यह योजना आधार और बायोमैट्रिक्स से लिंक्ड है जो भ्रष्टाचार की अधिकांश संभावनाओं को दूर करती है और पारदर्शिता लाती है। देश की लगभग 37 प्रतिशत आबादी प्रवासी श्रमिकों की है इसलिये यह योजना उन सभी लोगों के लिये महत्वपूर्ण है जो रोजगार आदि कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर पलायन करते है।
कार्यक्रम में 600 लाभार्थियों को एफ0आर0के0 चावल का एक किलोग्राम का पैकेट वितरित किया गया। एफ0आर0के0 चावल एक नया अभियान है। कोटेदारों के माध्यम से कार्ड धारकों को वितरित किया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें आयरन, फोलिक ऐसिड, विटामिन-12 होता है, जो एनीमिक व कुपोषण से बचाने में बडा कारगर है।
——————

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*