अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या25अक्टूबर23*239 मूर्तियों का हुआ विसर्जन
भेलसर(अयोध्या)मंगलवार व बुधवार को पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन रेछ घाट,कैथी घाट,रामसनेही घाट,ककरहा घाट,कामाख्या घाट पर किया गया।विधायक रामचंद्र यादव,एसडीएम अंशिका दीक्षित व सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी विसर्जन स्थलों का जायजा लेते रहे।
सीओ ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सौहार्द के साथ दशहरे का त्यौहार व प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है।कहीं से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।विसर्जन के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।मवई थानाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस दिन भर भ्रमणशील थी।
रेछ घाट पर पुलिस के दुर्व्यवहार से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।पुलिस के असहयोगात्मक रवैये से रेछ के प्रधान संजय दास नाराज होकर विसर्जन स्थल से चले गए। उपनिरीक्षक आशीष सिंह मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता पर उतारु रहे।पुलिस के इस बार नए नियम मूर्ति के साथ महज पांच व्यक्तियों के घाट तक जाने की अनुमति से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।पांच व्यक्ति मूर्ति को संभाल तक नहीं पा रहे थे। बनमऊ के कुछ लोगों ने मूर्तियों को रोक दिया। पुलिस के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। बिगनियापुल के पास सराय मुगल व कोपाकाप गांव के लोगों के बीच मूर्तियां आगे पीछे करने को लेकर कहासुनी हो गई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*विधायक विजय खेमका ने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में की भागीदारी, शिक्षा के विकास पर जोर
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26 *पूर्णिया में महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन*
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26 पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने 3 मामलों का किया निष्पादन, महिलाओं को मिली राहत