पंजाब 25 अक्टूबर 2023* 115 ग्राम अफीम सहित आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 25 अक्टूबर 2023* 115 ग्राम अफीम सहित आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 25 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी हरमेश कुमार, एडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नई दाना मंडी लिंक रोड पर जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था आता दिखाई दिया तो उसकी शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 115 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुरिंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश वासी चक्कविजय सिंह पुर जिला बीकानेर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”