कौशाम्बी25अक्टूबर23*दारानगर के ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध मे भिड़ी राम रावण की सेना*
*कड़ा कौशाम्बी* दारानगर कड़ा धाम रामलीला में एकादशी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. कौशांबी जिले के दारानगर में आयोजित होने वाली 244 वर्षो से रामलीला का कुप्पी युद्ध अपने स्वरूप को कायम किये युद्ध में राम-रावण दल की सेनाएं आमने सामने वास्तविक युद्ध करती है. इस युद्ध को देखने के लिए दूर दराज से लाखों लोग आते हैं कुप्पी युद्ध का रोमांस ऐसा होता है कि इसे देखने के लिए दर्शक खुद ब खुद मैदान में खिंचे चले आते हैं।
पहले दिन दोनों सेनाओं के बीच 10-10 मिनट के चार चरण में युद्ध होता है। युद्ध के बीच लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध लक्ष्मण शक्ति आदि लीला का संपादन होता है। वहीं दूसरे दिन राम और रावण की सेना के बीच तीन चरण में युद्ध होता है जिसमें राम की सेना की जीत होती है युद्ध का संचालन मेला संयोजक की देख रेख में कराया जाता है दारानगर कड़ा धाम ऐतिहासिक रामलीला का मुख्य आकर्षण दो दिवसीय कुप्पी युद्ध के मैदान में पहुंचे एडिशनल एसपी समर बहादुर डीएम सुजीत कुमार सिराथू एसडीएम सिराथू क्षेत्र अधिकारी अवधेश विश्वकर्मा वा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य दारानगर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण केसरवानी ने राम रावण की सेना को शांतिपूर्वक से युद्ध लड़ने का संदेश दिया प्रसाशन भारी पुलिस बल के साथ मेला में मुस्तैद रही
More Stories
मथुरा 14 सितंबर 26*मांट बिजलीघर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर स्थल निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
कानपुर नगर 14 सितंबर 26.*पनकी में मिशन शक्ति 5.0 फेस 2 महिलाओं व छात्राओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*
मथुरा14 सितंबर 26*पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग