हरदोई21अगस्त21* कुईयाँ गाँवकी महिलाओं, बेटियों की ढाल बनेगा मिशन शक्ति कक्ष
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइयां गांव की महिलाओं, बेटियों की ढाल मिशन शक्ति कक्ष बनेगा। रक्षाबंधन पर्व पर प्रधान पत्नी ने महिला सशक्तिकरण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। महिला सशक्तिकरण कच्छ के शुभारंभ के मौके पर प्रधान पत्नी सोने श्री ने कहा कि
मिशन शक्ति अभियान के अभियान के तहत गांव की महिलाओं को और सशक्त बनाया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए गांव-गांव पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष खोले जाएंगे और सप्ताह में दो दिन पुलिस विभाग की महिला आरक्षी उनके अधिकारों की जानकारी देंगी और समस्याएं भी सुनेंगी। कोतवाल महेश चंद्र ने कहा कि थानों में महिला हेल्प डेस्क, जगह-जगह जागरूकता अभियान, स्कूल-कालेजों में गोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकार ने तीसरे चरण में अभियान को अब शहरों से गांवों में ले जाने की योजना बनाई है। इसके तहत अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मिशन शक्ति कक्ष बनाया जाएगा। इसकी एक दीवार पर अभियान से जुड़े व नारी सशक्तिकरण के स्लोगन व बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। महिलाओं को अभियान चलाकर अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सप्ताह में दो दिन महिला पुलिसकर्मी गांवों में मौजूद रहेंगी। इस दौरान महिलाओं की शिकायतों को भी त्वरित रूप से न सिर्फ सुना जाएगा और उनका निस्तारण भी होगा। इस मौके पर राजरानी, अनिल कुमार ,मंजू लता, रामकली, अंजलि राठौर , नीलम गीता व विनोद मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
[21/08, 6:44 PM] Saurabh gpt hardoi: जिला हरदोई में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों पर विशेष रूप से बल देकर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा- एसपी अजय कुमार

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*