कानपुर नगर17अक्टूबर23*किसान दिवस में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीडबैंक मैनेजर तथा इन्श्योरेन्स कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने बताया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे से विकास भवन सभागर में “किसान दिवस” का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाता है, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े हर विभाग के समस्त अधिकारी जिसमें सिंचाई, ऊर्जा एवं कृषि उत्पादन शाखा से जुड़े विभाग जैसे कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना एवं रेशम विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीडबैंक मैनेजर तथा इन्श्योरेन्स कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही किसानों के लाभ के लिये संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर के “किसान दिवस” का आयोजन दिनांक 18 सितम्बर, 2023 को विकास भवन के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। जनपद के कृषक भाइयों से अनुरोध है कि किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करायें।
———————

More Stories
नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया
रुड़की २२ फरवरी २६ * रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत
सहारनपुर २२ फरवरी २६ * शिवालिक फार्म गोलीकांड: जमीन विवाद की बैठक में चली गोलियां, शिवम राणा हत्याकांड में अजय राणा गिरफ्तार