कानपुर जिला सूचना विभाग
*प्रेस विज्ञप्ति*
*◆ साईंपुरवा स्थित रेलवे फाटक 79/A पर ट्रैक की ओवर हौलिंग हेतु 18 से 20 अक्टूबर तक सड़क यातायात बन्द रहेगाः-*
कानपुर नगर17अक्टूबर23*रेलवे फाटक 79/A पर ट्रैक की ओवर हौलिंग का कार्य होने के कारण गुसाईं नगर तथा रोडवेज बस अड्डा के बीच सड़क यातायात बन्द रहेगा।
वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता/रेलपथ/प्रधान/पूर्व उत्तर मध्य रेलवे/ कानपुर ने अवगत कराया है कि रेलवे कि0मी0 1018/23 एवं 1018/27 के बीच कानपुर लोको एवं GMC के मध्य सांईपुरवा स्थित रेलवे फाटक 79/A पर ट्रैक की ओवर हौलिंग का कार्य किया जाना है, जिसके कारण गुसाईं नगर तथा रोडवेज बस अड्डा के बीच सड़क यातायात बन्द रहेगा।
उन्होंने बताया कि दिनाँक 18 अक्टूबर, 2023 से 20 अक्टूबर, 2023 तक गेट नं0 79/A पर सड़क यातायात बन्द रहेगा। वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था वाया नयापुल एवं जूही सुरंग पुल से रहेगी। उन्होंने अनुरोध किया है कि उपरोक्त रेलपथ का कार्य सुचारु रुप से करने हेतु सहयोग करने की व्यवस्था करें।
——————–
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक