कौशाम्बी14अक्टूबर23*लोडर वाहन ने लोगो को कुचला चार गंभीर घायल*
मनौरी कौशांबी पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में शनिवार की रात मनौरी निवासी दिव्य केशरवानी बाइक से अपने परिवार के तीन अन्य लोगों को लेकर कहीं जा रहे थे सामने से तेजगति वाहन आता देख उन्होंने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया है लेकिन इसी बीच तेजगति 12 चक्का लोडर वाहन यूपी 70 जीटी 6611 ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दिब्य केशरवानी समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं घायल होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई बचाव एवं राहत के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है इस हादसे में दिव्य केसरवानी 38 वर्ष मधुर 8 वर्ष तरंग 6 वर्ष और राहुल केसरवानी 32 वर्ष सभी निवासी मनौरी बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं इस दुर्घटना में किसी का हाथ पैर टूट गया है तो किसी के सिर में गंभीर चोट है हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं !

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*