March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

इटावा14अक्टूबर23*नवरात्र से पहले बड़ा हादसा होने से टला,लखना मंदिर के लिए बन रहा मुख्य द्वार धराशाई*

इटावा14अक्टूबर23*नवरात्र से पहले बड़ा हादसा होने से टला,लखना मंदिर के लिए बन रहा मुख्य द्वार धराशाई*

इटावा14अक्टूबर23*नवरात्र से पहले बड़ा हादसा होने से टला,लखना मंदिर के लिए बन रहा मुख्य द्वार धराशाई*

रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई

इटावा जनपद के लखना नगर पंचायत में लखना मंदिर को जाने वाले रास्ते पर नगर पंचायत द्वारा एक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जा रहा था जिसमें घटिया सामग्री के चलते प्रवेश द्वार खोलने से पहले ही धराशाई हो गया ।

यहां पर मौजूद सभासदों द्वारा लगातार घटिया सामग्री को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं उनके द्वारा यह कहा जा रहा है की कई बार लखना अध्यक्ष से एस्टीमेट मांगा गया लेकिन एक भी बार उन्होंने सभासदों कि नहीं सुनी ?

वही कल से लखना मंदिर पर नवरात्र को लेकर हजारों की संख्या में भक्तों का आना शुरू होगा जिसके चलते गेट को जेई और ठेकेदारों ,नगर पंचायत के द्वारा खोलने का विचार किया गया लेकिन प्रवेश द्वार खुलने से पहले ही धराशाई होता नजर आया जिम्मेदार कौन?

सवाल उठता है ऐसे जिम्मेदारों पर जो लखना मंदिर को जाने वाले रास्ते पर बन रहे प्रवेश द्वार खोलते ही धराशाई हो गया अगर कोई हादसा होता तो जिम्मेदार कौन होता ?

क्या होता अगर यही प्रवेश द्वार कल आने वाली भीड़ के समय क्षतिग्रस्त होता जिम्मेदार कौन ?

वही जेई साहब द्वारा लोगों के पूछे जाने पर प्रवेश द्वार में लग रहे सरिया को 12 सूती बताया गया जब मौजूद लोगों ने जेई साहब को तीन सूती और चार सूती सरिया दिखाया तो जेई साहब भागते नजर आए?

वही प्रवेश द्वार के समीप सभी सभासद मौजूद नजर आए तो वहीं लखना अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी नदारत दिखाई दिए?

*तहसील प्रशासन,पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद_______*

Taza Khabar