*पाकिस्तान में सड़क हादसा , जीप नहर में गिरी , 7 की मौत*
पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के मियांवली जिला में बाजा बजाने वालों को लेकर जा रही एक जीप नहर में गिर गई, जिस कारण सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि एक लोक गायक के नेतृत्व में संगीत प्रेमियों का एक समूह एक समारोह में प्रस्तुति देने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पका कंझेरा इलाके में उनकी जीप नगर में गिर गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर राहत एवं बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन जीप पर सवार सभी लोग नगर में डूब चुके थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित नहर के किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खोर दिया और जीप नहर में जा गिरी▪️
More Stories
महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
महोबा6अक्टूबर 26*बुंदेलखंड किसान यूनियन की पहल रंग लाई, वर्षों से बंद पड़ी सूपा गल्ला मंडी का डीएम ने किया निरीक्षण
अयोध्या6 अक्टूबर 26*विधायक गोरखनाथ बाबा, ग्राम वासियों से आशीर्वाद लेकर 27 के विधानसभा चुनाव का किया आगाज,