जिलाधिकारी अपडेट 05 अक्टूबर, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर05अक्टूबर23*डीएम द्वारा कंपोजिट विद्यालय, किदवई नगर में फर्नीचर विद्यालय को प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आज कंपोजिट विद्यालय, किदवई नगर में पॉलीसाइकलिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक वेस्टेज मटेरियल से बनाए गए फर्नीचर को विद्यालय को प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि प्लास्टिक वेस्टेज मटेरियल से बनाए गए फर्नीचर के उपयोग से हम पेड़ एवं पर्यावरण को संरक्षण कर सकते हैं। पालीसाइकलिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख श्री सार्थक गुप्ता जी द्वारा अवगत कराया गया कि यह कंपनी का स्टार्टअप है, जिसके द्वारा प्लास्टिक वेस्टेज मटेरियल का उपयोग करके बनाए गए फर्नीचर का मूल्य 3500 से 4000 हजार रुपए प्रति पीस है।
• निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए झूलों हेतु पाथवे बनाया जाए।
• निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, किदवईनगर सुशील शर्मा तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापक सहित सभी कार्यरत शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

More Stories
लखनऊ 13 अप्रैल 26*मोहनलालगंज मऊ में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
अयोध्या 13 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 13 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अपराधी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 एन्ड्राइड मोबाइल एवं 02 फर्जी आधार कार्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।*