कौशाम्बी1अक्टूबर23*मदरसा से छुट्टी के बाद घर जा रहे छात्र को डंफर ट्रक ने कुचला*
*गंभीर हालत में घायल छात्र को पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती*
*करारी कौशाम्बी* जिले में तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है,तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहन से आए दिन दुर्घटना होने के बावजूद पुलिस की कार्यवाई नही होने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद है।
ताजा मामला करारी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है जहा मदरसा से पढ़ाई कर छुट्टी के बाद घर जा रहे कक्षा 9 के छात्र को तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने कुचल दिया,जिससे उसका एक पैर बुरी तरह से घायल हो गया,घटना की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज एसआई ने तत्काल छात्र को ई रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया जहा से उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहा उसका इलाज चल रहा है।
करारी थाना क्षेत्र के बरलहा के रहने वाला मोहम्मद याशीर पुत्र इश्तियाक अहमद करारी के मदरसा जामिया इम्दादुल उलूम में कक्षा 9 का छात्र है,वह मदरसा से छुट्टी के बाद अपने घर जाने के लिए चौराहा जा रहा था,तभी प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद यासिर का पैर ट्रक से कुचल गया और वह चिल्लाने लगा,शोर सुनकर लोगो की भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना पर कस्बा इंचार्ज एसआई पहुंचे और बच्चे के परिजनो को सूचना देकर उसे नजदीक के अस्पताल ले गए जहा से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया जहा उसका इलाज किया जा रहा है।वही कस्बे के अंदर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक नही लगाए जाने से लोगो में आक्रोश व्याप्त है

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 पूर्णिया में विकास और जनकल्याण योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DM अंशुल कुमार सख्त
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया से 87 मुखिया हुए रवाना, बनारस में सीखेंगे “बेहतर पंचायत” का पाठ*
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।