भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर01अक्टूबर23*रेलवे के ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ में शामिल हुए कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा,
भागलपुर स्टेशन परिसर में खुद की साफ सफाई
भागलपुर बिहार : मालदा रेल मंडल द्वारा 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इसी बावत आज भागलपुर के रेलवे स्टेशन परिसर पर सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के अलावे दर्जनों रेलवे कर्मी एवं यात्री मौजूद थे। जिन्होंने अपने हाथ में झाड़ू थाम कर पूरे स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। वहीं भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में व्याप्त स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अपने आप में बेमिसाल है। ऐसे सामूहिक जगह को स्वच्छ व साफ रखना बहुत ही जरूरी है।हालाँकि स्वच्छता के मामले में पूरे देश में कटिहार रेल मंडल का स्थान टॉप पर है। इस बीच स्वच्छता के प्रयास को बनाये रखने के लिए विशेष पखवाड़े के तहत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम चौधरी विजय कुमार ने बताया कि उन लोगों ने विशेष मुहिम के तहत 100 दिन 100 घंटा स्वच्छता से जुड़े रहने के लिए विशेष मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। आगे भी कटिहार रेल मंडल स्वच्छता के मामले में किस तरह से अव्वल बने रहे। इस पर फोकस करने की बात रेलवे अधिकारियों ने किया।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**