कौशांबी25सितम्बर23*मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत् बलीपुर टाटा में निकाली गई तिरंगा यात्रा।*
*ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने घर घर जा कर कलश में संग्रह किया मिट्टी और अक्षत।*
*कौशांबी।* चायल विकास खण्ड क्षेत्र के गांव बलीपुर टाटा में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने तिरंगा लेकर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम देश के अमर शहीदों एवम स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देने की मुहिम में कार्यक्रम आयोजित किया है जिसके तहत घर घर से मिट्टी एकत्रित कर ब्लॉक फिर जिला फिर प्रदेश और उसके बाद कर्तव्य पथ दिल्ली स्थित अमृत वाटिका भेजा जायेगा।
सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा देश आभियान चलाया जा रहा है। जिसमे सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों, पंचायत सहायक आदि को घर घर जाकर कलश में मिट्टी और अक्षत एकत्र करने का निर्देश प्राप्त हुआ है इसी क्रम में ग्राम पंचायत बलीपुर टाटा की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने अपने साथ समर्थकों व ग्रामीणों के साथ मिट्टी और अक्षत एकत्र किया ग्राम प्रधान ने देश प्रेम के बारे में लोगों को बताया उन्होंने कहा कि सभी को एक जुटता प्रेम सद्भाव के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। किसी को भी जाति और धर्म के आधार पर भेद भाव नही करना चाहिए इस दौरान प्रधान पति वीरेंद्र कुमार, रोजगार सेवक बृजेश कुमार, पंचायत सहायक स्वाती सैनी, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार साहू, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश सोनी, वीडियो दिनेश चंद सरोज, सफाई कर्मी बाबूघन, रामचंद्र केसरवानी, टेनी यादव, राजाराम सोनी, तीरथ भारतीया, और ग्राम सभा के तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 21 जून 26 रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण*
कौशाम्बी21जून26*विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर किया योग*
कौशाम्बी21जून26*मंडलायुक्त ने तिलगोड़ी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का किया शुभारंभ*