भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर25सितम्बर23नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के नूरपुर पंचायत में महाड दलित टोला में अचानक छत गिरने से तीन लोग बुरी तरीके से घाय
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के नूरपुर पंचायत के महादलित टोला में अचानक छत गिर जाने से दंपत्ति समेत तीन लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर महादलित टोला निवासी रुदल कुमार दास अपने परिवार के साथ करीब 30 साल पुराना पक्के का मकान में रहते थे।वहीं अचानक घर का छत गिर गया।जिसमे घर के तीन सदस्य जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान रुदल दास, पत्नी रूपा कुमारी और पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है ।धड़ाम की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी सभी को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जहां सभी का इलाज चल रहा है।जख्मी रुदल दास अपनी पत्नी के साथ मजदूरी कर जिंदगी गुजर बसर करते है।
रुदल दास ने बताया -:
वही इस घटना में जख्मी रुदल दास ने बताया कि वे और उसकी पत्नी मजदूरी करता है और अपने परिवार के साथ खाना खाने पति पत्नी घर आये थे और पत्नी रूपा थाली में खाना निकाल रही थी इसी बीच अचानक घर का छत गिर गया।उनके घर की छत थोड़ी सी जर्जर हालात में थी।बीते दिन पूर्व हुई बारिश से और ज्यादा कमजोर होकर ढह गई।इस घटना में रुदल को पैर में चोट लग है,पत्नी रूपा की सर फट गया और शरीर के कई हिस्से में चोट आई है और पुत्र नितिन को पीठ में चोट आई है।वही चिकित्सकों ने सभी खतरे से बाहर बताया है। सभी का करेला के एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*