भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर25सितम्बर23*अंतिम व्यक्ति का उत्थान पं.दीनदयाल की सोच:-संतोष कुमा
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सोमबार को विजयमित्रा मंडल अंतर्गत स्वर्णकार पंचांयत भवन मेँ चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व मेँ हुआ।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर तैल चित्र में माल्यार्पण किया गया एवं उनके आदर्शों पर चलने का आहवान किया
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भी आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित दिया गया।
चिकित्सा शिविर मेँ कुल 209 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर के नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।
चिकित्सक के रूप मेँ डॉ एनके यादव, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ धीरज कुमार, डॉ विशाल मिश्रा, डॉ गोपाल कृष्ण मिश्र, लेब डायगनऑसीस्ट के रूप मेँ दीपक कुमार ने सेवा दी।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की पंडित जी आजीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत रहे।उनका एकात्म मानववाद दर्शन और अंत्योदय समाज में व्याप्त बुराइयों और परंपराओं को समाप्त करने में सहायक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अंत्योदय सिद्धांत को साकार कर जन-जन तक जनहित योजनायों को पहुँचाने का काम कर रहे है।
विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव ने कहा की आज हम सभी पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आत्मीय स्वजनो को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि हमारे समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विकास के अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिये अपने अपने व्यैक्तिक जीवन में प्रयास करेंगें।
विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने कहा की उनका मानना था कि हमारी संस्कृति हमें सबके कल्याण की शिक्षा देती है और उन्हाेंने हमेशा मानवता को सर्वोपरि माना।
इस अवसर पर मीडिया पेनेलिस्ट प्रीति शेखर,पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी,अंजना प्रकाश,राजकिशोर गुप्ता,मनीष दास,राजेश टंडन,स्वेता सुमन, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा,अमरदीप साह,रितेश घोष,वार्ड पार्षद अमित कुमार टिवंकल ,मनीष मिश्रा, हेमंत शर्मा ,सुबोध सिंह,धर्मेंद्र बबलू,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति पांडे ,नीतू चौबे,गीता शर्मा,पिंकी बगोरिया , संगीता शर्मा ,गौरव कुमार ,कुंदन सिंह ,सुनिधि मिश्रा,गुडिया वर्मा,सौरभ कुमार,संजीव गुप्ता,मनीष कश्यप, रजनी सिन्हा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश