बाँदा30अप्रैल*ससुराल वालों ने 8 एकड़ जमीन के लालच में नवविवाहिता की कर दी हत्या।
उपरोक्त घटना नई दिल्ली स्थिति सागरपुर इलाके की है।सागरपुर इलाके में 27 अप्रैल को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवानी के मूलतः उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली थी। उसके माता पिता की मौत भी हो गयी है। बड़ी बहन ने अपने मौसा-मौसी के साथ मिलकर शिवानी की शादी 9 फरवरी 2023 को सागरपुर में ही रहने वाले 23 वर्षीय अमन के साथ कराई थी।
शिवानी के मौसा नरेन्द्र ने बताया कि शिवानी के नाम पर आठ एकड़ जमीन थी। उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उस पर जमीन बेचकर पैसा लेकर आने का दवाब बना रहे थे।नरेन्द्र ने बताया कि 27 अप्रैल की तड़के 3:30 बजे शिवानी ने बहन को एक वाइस रिकॉर्डिंग भेजी थी, जिसमें मौत के लिए अमन और उसके परिजन जिम्मेदार बताया है।

More Stories
काठमांडू26अगस्त26*नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप: पुल बह गए, गांव के गांव तबाह- भारत के बिहार में खतरा बढ़ा*
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल