औरैया09दिसम्बर*खोया हुआ बच्चा अजीतमल पुलिस ने सूचना के बाद 2 घण्टे में खोज निकाला।
*दिनांक 08.12.2022 को समय करीब 03 बजे बृजेश कुमार पुत्र प्रेमबाबू निवासी जगतपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया ने पुलिस को सूचना दी कि मेरा पुत्र धैर्य जिसकी उम्र करीब 2 वर्ष है कस्बा मुरादंगज से गुम हो गया है जिसे परिवारीजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी परन्तु वह नही मिला इस सूचना पर उ0नि0 सुरेश चन्द्र मय पुलिस बल के काफी खोज-बीन करने के पश्चात 02 घण्टे के अन्दर गुमशुदा धैर्य उम्र करीब 2 वर्ष को कस्बा मुरादगंज थाना अजीतमल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिवारीजनो को सुपुर्द किया गया। परिवारीजन अपने पुत्र को पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए तथा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।*

More Stories
नई दिल्ली *शनिवार, 21 मार्च 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
लखनऊ 21 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *21 मार्च 2026 ,यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शनिवार*आज का राशिफल*