शिवराजपुर27मई*नगर पंचायत की जमीन पर कब्जे धारकों से अवैध कब्जा हटवाए गए
शिवराजपुर नगर पंचायत की जमीन पर कई सालो से अवैध कब्जा धारकों ने कब्जा कर रखा था।जिसको नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी मसीन से हटवाकर उसपर निर्माण कार्य करवाना शुरू कर दिया था।
शुक्रवार को नगर पंचायत के ईओ प्रवीण कुमार दूबे ने बताया की नगर पंचायत की जमीन पर कई सालो से कई लोग अवैध कब्जा किए गए थे।कई बार कब्जे धारकों से कब्जा हटाने की बात कही गई थी।किंतु कब्जा नहीं हटवाया गया था।जिस नगर पंचायत के जीमन पर से कब्जा हटवाया गया उस जमीन पर ओपन जिम खोलने का प्रस्ताव पास हुआ है।जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने प्रस्ताव पास करते हुए।कब्जा मुक्त करवाने की रिपोर्ट मांगी है।ओपन जिम वह होगी जिसमें बच्चे महिला और वृद्ध लोगों के टहलने और व्यायाम करने की सुविधा दी जाएगी।
गुरुवार को शिवराजपुर नगर पंचायत का एडीएम सिटी अतुल कुमार और बिल्हौर उपजिलाधकारी अकांछा गौतम ने औचक निरीक्षण किया था।नगर पंचायत जमीन पर कई कब्जे धारकों के विषय में चर्चा की गई थी।और कब्जे धारकों पर कार्यवाही करने की बात कही थी।शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ अवैध कब्जे वाली जमीन को खाली कराकर उसपर निर्माण कार्य चालू करने की बात कही गई है।
शिवराजपुर से मोनू सिंह कुशवाहा यूपीआजतक
More Stories
पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
पूर्णिया बिहार 17 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन का महासंग्राम: 14 जिलों में 15 प्रत्याशी आमने-सामने,
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,