September 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*==============================*

*1* CJI को पूर्व नेवी चीफ-अफसरों समेत 2000 लोगों की चिट्ठी, कहा- SIR की वैधता और प्रक्रिया के रिव्यू होने तक इस पर रोक लगाई जाए

*2* CEC ज्ञानेश कुमार के घर तक पहुंचा विरोध प्रदर्शन, गेट और दीवारों पर पोती कालिख, लिखा वोट चोर

*3* उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति, महिला अफसर घायल, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार

*4* उज्जैन में मस्जिद हटाने को लेकर विवाद महिलाओं ने बैरिकेड्स हटाए, पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़ी

*5* ‘डॉक्टरों पर हमले बर्दाश्त नहीं’: शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- तीन दिन में करें सरेंडर, शीर्ष अदालत ने कहा कि मेडिकल बिरादरी को इस तरह निशाना नहीं बनाया जा सकता और लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों पर हमला स्वीकार्य नहीं है।

*6* ₹2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

*7* UPI पेमेंट पर चार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, सरकार से RBI तक को नोटिस

*8* सुप्रीम कोर्ट बोला- दिल्ली-NCR में गैंगरेप निर्भया कांड जैसे, पुलिस से पूछा- इनसे क्या सीखा; अदालत ने रेप की 3 घटनाओं पर खुद नोटिस लिया

*9* झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’: विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार, कहा- देश का माहौल खराब करने की कोशिश

*10* केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के सभी झूठों का पर्दाफाश कर दिया है। विपक्षी नेताओं पर जनता को गुमराह करने और देश में भ्रम पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

*11* कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: ‘मन की बात में महंगाई पर कब होगी चर्चा?’ प्रधानमंत्री मोदी से पूछे सवाल

*12* पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी, इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

*13* अदालतों की बात नहीं सुनेंगे! ज्ञानेश कुमार पर कॉकरोच जनता पार्टी का ‘बड़ा फैसला’

*14* सोमवार को मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर बताए जा रहे हैं।

*15* लगातार 8वें हफ्ते बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा, बैंकिंग-FMCG शेयर्स में बिकवाली; अमेरिका-ईरान तनाव का असर

*=============================*

Taza Khabar