मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा जी के 110 वी जयंती पर सर्व समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर *पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा जी की 110वीं जयंती के अवसर पर गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में एक सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों से आए मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, कुंवर देवराज पंवार, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रह्म सिंह बालियान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जाट सभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे, गुटखा एवं तंबाकू जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। समारोह में सर्व समाज के 100 से अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष यशपाल सिंह विश्वबंधु ने की, जबकि संचालन पंडित उमादत्त शर्मा एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बृजेश चौधरी, सुंदर पाल, मनोज राठी, सत्येंद्र सिंह, यशपाल सिंह मेघाखेड़ी, डॉ. रविंद्र सिंह, जगदीश अरोड़ा, विपिन कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, उपेंद्र कौशिक, अमित पटपटिया, सभासद पवन छाबड़ा, भानू शर्मा, पुरकाजी से राहुल शर्मा, सतबीर सिंह, विनोद सिंह, दीपक कृष्णात्रेय, मीरापुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
More Stories
कौशाम्बी 20 सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ*
पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*
पूर्णिया बिहार20सितंबर26* मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*