मथुरा 19 सितंबर 26*महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
प्रशासन ने दिया सहयोग का भरोसा, युवा संयोजकों के नेतृत्व में भव्य आयोजन की तैयारी
कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 की तैयारियों के क्रम में भूतेश्वर रोड स्थित मुकुंद धाम में महोत्सव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन नगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह तथा प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल घी वाले ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों एवं पदचिह्नों पर चलते हुए समाज कल्याण और समाज के उत्थान में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने महोत्सव के आयोजन में प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल एवं मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल ने सभी अग्रबंधुओं से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव की विभिन्न जिम्मेदारियां युवा संयोजकों को सौंपी गई हैं। युवा ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रम, शोभायात्रा एवं मेले को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल एवं प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने कहा कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव दिव्य एवं भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। समाज के सभी अग्रबंधु कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में मेला संयोजक अंकित बंसल, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू मुकुट, अनिल नौहझील, शोभायात्रा संयोजक रोहित अग्रवाल एटा, पुष्पांजलि संयोजक मनोज अग्रवाल कड़े वाले, पत्रिका संपादक प्रवीण सर्राफ, अग्रवाल धर्मशाला अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले, मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ नेताजी, अग्रवाल महिला सभा की संयोजिका आशा अग्रवाल, अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मंत्री शशि अग्रवाल, महावीर मित्तल, योगेश बंसल कागजी, राजकुमार अग्रवाल रद्दी, संदीप अडूकी, शिवकुमार अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, तुषार हाथी, प्रमोद गुप्ता, मनीष गर्ग, सौरव मित्तल, राजेंद्र मित्तल, नीरज अग्रवाल, मनीष टोंटी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेंद्र प्रसाद हाथी वाले ने किया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 19 सितंबर 26 हरिओम शर्मा को भाजपा ने सौंपी संगठन की जिम्मेदारी
मथुरा 19 सितंबर 26*बरसाना में धूमधाम से मनाया गया श्री राधा रानी का जन्मोत्सव, भक्ति में सराबोर नजर आया पूरा बरसाना
कानपुर देहात 19 सितंबर 26*कानपुर देहात में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, पुखरायां कान्हा गौशाला में हुई गौसेवा