अयोध्या 15 सितंबर 26*कसारी में 16 वर्षीय किशोर का फंदे से लटकता मिला शव*
रुदौली/अयोध्या*थाना बाबा बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसारी में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शिवम पुत्र पुत्तन का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
बताया गया कि शिवम के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। घर में मां और बेटा ही रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही कामाख्या चौकी प्रभारी हर्षित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*