मुजफ्फरनगर15 सितंबर 26*2027 में प्रचंड बहुमत से योगी सरकार बनाने का संकल्प*
शिवसेना-भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ NDA चुनाव प्रभारी अमरजीत गुर्जर ने की समन्वय बैठक
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) स्थित संयुक्त हिंदू महासंघ कार्यालय पर रविवार को शिवसेना और एनडीए के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी अमरजीत गुर्जर ने जिले के हिंदू सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा शिवसेना-भाजपा नेताओं के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठनात्मक रणनीति, आपसी समन्वय और एनडीए को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष एवं शिवसेना के पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज सैनी के आमंत्रण पर पहुंचे अमरजीत गुर्जर ने कहा कि एनडीए के घटक दलों और सामाजिक संगठनों के मजबूत समन्वय के साथ 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आपसी तालमेल बढ़ाने का आह्वान किया। अमरजीत गुर्जर ने कहा कि शिवसेना के पुराने कार्यकर्ताओं के बीच यदि किसी प्रकार का मनमुटाव या मतभेद चल रहा है तो उसे शीघ्र दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना को उत्तर प्रदेश में और अधिक विस्तार देने तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी मजबूती मिले। बैठक में हिंदू संगठनों, व्यापारिक संगठनों और भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे। सभी ने आगामी चुनाव में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और एनडीए को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. ललित माहेश्वरी, कृष्ण गोपाल मित्तल, विजय शुक्ला, डॉ. योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, सुनील दर्शन, अखिलेश जाटव, गीता गुर्जर, परवीन गर्ग, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय चंदेल, सचिन जोगी, शालिनी शर्मा, नेहा गोयल, कल्पना ठाकुर, मनोहर चौधरी और रविंद्र सैनी सहित भाजपा, शिवसेना, महिला मोर्चा, हिंदू संगठनों एवं व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
बाराबंकी 15 सितंबर 26*ईंटों के विवाद में चेयरमैन पर आरोप, पाठक बोले- आरोप निराधार, चुनावी तैयारी का हिस्सा
सुल्तानपुर 15 सितंबर 26*लंबित शिक्षक समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर, 22 सितंबर को धरने की चेतावनी*
सुल्तानपुर 15 सितंबर 26*_परिषदीय अनुदेशक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, वीर बहादुर व अमरेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी_*